रमेश तौरानी की ‘दिवाली बैश’ में सलमान संग सई मांजरेकर ने ढ़ाया कहर, लूट ली लाइमलाइट

Summary :

हाल ही में मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने मुंबई में एक शानदार दिवाली पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी में सलमान खान, सई मांजरेकर, शिल्पा शेट्टी उनके पति राज कुंद्रा, रमेश सिप्पी उनकी पत्नी किरण जुनेजा, बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा, डेजी शाह जैसे सितारे शामिल हुए।

जैसे जैसे दिवाली नजदीक आ रही है त्यौहार की रौनक दिखाई देने लगी है। बॉलीवुड में भी दिवाली पार्टियों का दौर शुरू हो गया है और हाल ही में मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने मुंबई में एक शानदार दिवाली पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी में सलमान खान, सई मांजरेकर, शिल्पा शेट्टी उनके पति राज कुंद्रा, रमेश सिप्पी उनकी पत्नी किरण जुनेजा, बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा, डेजी शाह जैसे सितारे शामिल हुए। अब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी है। 
सलमान खान और सई मांजरेकर
भले ही इस पार्टी में कई दिग्गज सेलिब्रिटीज शामिल हुई पर सबकी नजरें  सलमान खान और सई मांजरेकर के ऊपर टिकी थी। दोनों एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे। 
 
सई मांजरेकर के साथ आए नजर सलमान खान

रमेश तौरानी की इस दिवाली पार्टी में सलमान खान महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर के साथ पहुंचे। 
सलमान खान ने मारी शानदार एंट्री 


इस दिवाली पार्टी में सलमान खान ने अपने [चिरपरिचित अंदाज में शानदार एंट्री ली और इस पार्टी में चार चांद लगा दिए। 
‘दबंग 3’ से डेब्यू कर रही है सई


 सई मांजरेकर सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है और उन्होंने सलमान के साथ इस पार्टी में खूब पोज़ दिए। 
बेहद खूबसूरत ब्लैक ड्रेस में नजर आई सई मांजरेकर


इस दिवाली पार्टी में सई मांजरेकर सई मांजरेकर खूबसूरत ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई दी और उनकी मां भी इस दौरान उनके साथ थी।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा


एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस पार्टी में अपने पति राज कुंद्रा के साथ शामिल हुई। 
रमेश सिप्पी और किरण जुनेजा


इस शानदार पार्टी में रमेश सिप्पी अपनी पत्नी किरण जुनेजा के साथ कुछ इस अंदाज में पहुंचे थे।
आयुष शर्मा


सलमान खान के साले और अभिनेता आयुष शर्मा भी इस दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। 
डेजी शाह


बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह भी इस पार्टी में आमंत्रित थी और काफी खूबसूरत लग रही थी। 

Ujjwal Jain