Punjab में CM भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में पवित्र धार्मिक ग्रंथों के साथ बेअदबी करने पर बेअदबी बिल पर चर्चा की गई और अब इस बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि पंजाब में कई समय से बेअदबी पर सख्त सजा की मांग उठाई जा रही थी लेकिन पहले सख्त सजा नहीं दी जाती थी। अब बिल को मंजूरी मिलने पर इसे आज विधानसभा में पेश किया जा सकता है साथ ही सख्त सजा के लिए उम्र कैद का प्रावधान रखा जा सकता है।
बेअदबी बिल की खास बातें
पंजाब में बेअदबी के मामलों पर लंबे समय से सख्त सजा की मांग उठाई जा रही है। अब विधानसभा से बिल पास होने पर बेअदबी के मामलों में आरोपियों को ना पैरोल दी जाएगी औऱ उम्र कैद की सजा देने के लिए विशेष अदालत का गठन किया जाएगा।
- उम्रकैद की सजा का रखा जाएगा प्रावधान।
- बेअदबी मामलों से निपटने के लिए विशेष अदालत गठित की जाएगी।
- दोषी पाए जाने पर पैरोल नहीं दी जाएगी।
बेअदबी पर बनेगा कानून
पंजाब में गुरू ग्रंथ साहिब जी के ग्रंथों के साथ ही कई धर्मों के पवित्र ग्रंथो के साथ बेअदबी पर कानून बनाने के लिए बिल पेश किया जाएगा। इस दौरान CM भगवंत मान ने बताया कि बिल पेश होने के बाद कानून लाने के लिए सभी धर्म के संगठन और लोगों से विचार किया जाएगा।
ALSO READ: भगवंत मान भूल चुके है लोकतांत्रिक मर्यादा’, मनोहर लाल खट्टर का पंजाब CM पर हमला


Download Android App
Download iOS App




