पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कोरोनावायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। उन्होंने सभी पात्र लोगों से फिर से अपील की कि वे स्वयं की सुरक्षा और अपने परिवार और समाज के लिए टीकाकरण करवाने के लिए आगे आएं।
एक दिन पहले, मुख्यमंत्री ने अभिनेता सोनू सूद को राज्य सरकार के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की थी। अमरिंदर ने कहा था, वैक्सीन लेने के लिए लोगों को प्रेरित और प्रभावित करने के लिए सोनू सूद से अधिक उपयुक्त व्यक्ति और कोई नहीं है।
उन्होंने कहा था, पंजाब में लोगों के बीच बहुत झिझक है। उनके बीच सोनू की लोकप्रियता, और हजारों प्रवासियों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने में उनकी अनुकरणीय योगदान लोगों को प्रभावित करेगा।


Download Android App
Download iOS App



