Punjab:सीमा पार मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि ड्रोन का पंजीकरण अनिवार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें राज्य के सीमावर्ती जिलों से ड्रोन पाकिस्तान भेजे गए हैं और वे मादक पदार्थों की खेप लेकर लौटे हैं।
पंजीकरण अनिवार्य करने का अनुरोध कर चुके हैं-मान
आपको बता दें सीएम मान ने कहा कि वह पहले ही केंद्र सरकार से ड्रोन का पंजीकरण अनिवार्य करने का अनुरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा यहां से कई ड्रोन गए और खेप लेकर लौटे। यहां उड़ाए जा रहे ड्रोनों का पंजीकरण होना चाहिए। मेरी सरकार इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-तीन घटनाओं में, पंजाब से सीमा पार ड्रोन भेजे गए और बाद में उन्हें सीमा सुरक्षा बल व पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि अगर ये ड्रोन पंजीकृत होते तो उनके मालिकों की पहचान की जा सकती थी।
CM मान ने बीजेपी पर बोला हमला
तो वहीं, सीएम भगवंत मान ने बीजेपी नेता मनप्रीत सिंह बादल पर उनके द्वारा किए गए एक ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि अभिनय उनका पेशा था जिने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया था।उन्होंने कहा कि क्या कलाकार होना गलत है। सीएम मान ने कहा कि जब वो पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में शामिल हुए थे तो आपने मेरी सराहना की थी।


Download Android App
Download iOS App



