पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच सीएम चन्नी ने केजरीवाल को पंजाब के लिए कोरोना की तरह बताते हुए लोगों को इस बीमारी से दूर रहने को कहा।
मोरिंडा में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को सुबह फोन करके उनका हाल पूछा। मैंने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि जल्दी ठीक हो जाएं, लेकिन वह पंजाब के लिए किसी कोरोना से कम नहीं हैं।
पीएम मोदी आज पंजाब में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, 42750 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
सीएम चन्नी ने कहा कि केजरीवाल बाहर से आकर पंजाब में राज करना चाहते हैं, लेकिन हमें ऐसा कोरोना नहीं लेना है। हमें ऐसी बीमारी कतई नहीं लेनी हैं। जो हमें बाहर से आकर लग जाए। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ही खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



