पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल्याणकारी योजनाओं और जारी विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों को जिलों का आवंटन किया है।
सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां कहा कि मंत्री इन जिलों के विकास की निगरानी करने के साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभारी मंत्री अपने निर्धारित जिलों में विकास को गति देने के साथ-साथ लोगों की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे।
सुरक्षा मंत्री बलजीत कौर को बठिंडा और मानसा जिलों…..
मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को पटियाला, उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत को अमृतसर और तरनतारन जबकि सामाजिक सुरक्षा मंत्री बलजीत कौर को बठिंडा और मानसा जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। लोक निर्माण विभाग मंत्री हरभजन सिंह को फिरोजपुर और मोगा का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह अन्य जिलों की जिम्मेदारी अलग-अलग मंत्रियों को दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



