पंजाब के नए मुख्यमंत्री और आप (आम आदमी पार्टी) के नेता भगवंत मान ने अपने मंत्रिपरिषद के नामों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा उन्होंने शुक्रवार को की थी और आज यह सभी मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में 17 की जगह है, लेकिन पार्टी फिलहाल 10 मंत्रियों को शामिल करने जा रही है।
सीएम ने ट्विटर पर की नामों की घोषणा
सीएम मान ने इन नामों की घोषणा ट्विटर पर की थी। जिनमे हरपाल चीमा (दिरबा), बलजीत कौर (मलोट), हरभजन सिंह (जंडियाला), विजय सिंगला (मनसा), लाल चंद कटारुचक (भोआ), गुरमीत सिंह मीत हेयर (बरनाला), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), लालजीत सिंह भुल्लर (पट्टी), ब्रह्म शंकर (होशियारपुर), और हरजोत सिंह बैंस (आनंदपुर साहिब) शामिल है।

इस मंत्रियों को नहीं किया शामिल
पार्टी द्वारा मंत्रियों के नामों में हैरानी की बात यह है कि चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाले सुनाम विधायक अमन अरोड़ा को मंत्रियों की पहली सूची में शामिल नहीं किया गया है। जबकि चीमा और मीत हेयर दूसरी बार विधायक बने हैं, अन्य सभी पहली बार विधायक चुने गए हैं। कोटकपूरा के विधायक कुलतार सिंह संधवान के विधानसभा अध्यक्ष होने की संभावना है। ‘आप’ ने विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 2017 में 77 सीटें जीती थी, मगर इस बार 18 पर सिमट गई।


Download Android App
Download iOS App



