पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के सत्ता संभालने के बाद आपराधिक गतिविधियां बढ़ गयी है। मंगलवार रात पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रवेश द्वार के सामने एक नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।श्री सिंह ने औपचारिक तौर से कहा है कि पिछले कुछ दिनों में 18-20 नौजवानों की हत्या कर दी गई। कल रात धर्मेन्द, सिंह नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सरेआम हत्या कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि इससे अफसोस की बात और क्या हो सकती कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है तथा हमारे मुख्यमंत्री हिमाचल की ठंडी वादियों में घूम रहे रहे हैं। इससे पहले वह गुजरात का दौरा करके आये और अब हिमाचल में। मुख्यमंत्री ने पंजाब को अपराधियों के आसरे छोड़ दिया है।


Download Android App
Download iOS App



