Punjab: पंजाब के बठिंडा में मंगलवार तड़के एक झुग्गी बस्ती में घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद लगी आग में दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बठिंडा नगर आयुक्त राहुल के अनुसार, LPG गैस सिलेंडर के विस्फोट के कारण लगी आग में छह और सात साल के दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना बठिंडा की एक झुग्गी बस्ती में घटित हुई है।
- एक झुग्गी बस्ती में सिलेंडर में विस्फोट के बाद लगी आग में दो बच्चों की मौत हो गई
- बठिंडा नगर आयुक्त के अनुसार LPG सिलेंडर के विस्फोट के कारण लगी आग
- आग में छह और सात साल के दो बच्चों की मौत हो गई एक अन्य घायल हो गया
उड़िया की 10 झुग्गियों में फैली आग
अधिकारी ने बताया कि आग पंजाब के बठिंडा की उड़िया कॉलोनी की 10 झुग्गियों में फैल गई। नगर आयुक्त ने कहा, “विस्फोट के बाद घटनास्थल पर आसपास के चार अन्य सिलेंडर भी फट गए।” उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन ने घटना की रिपोर्ट तैयार कर ली है और प्रभावित परिवारों को राहत कोष से मुआवजा और आर्थिक मदद दी जाएगी। पीड़ित परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रैन बसेरा में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी घटना की आगे जांच कर रहे हैं।
पंजाब में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
इससे पहले पंजाब में शुक्रवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लुधियाना ईस्ट के एसीपी और गनमैन की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान पहचान एसीपी संदीप सिंह और मृतक गनमैन परमजोत सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, लुधियाना जिले के समराला के दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात को करीब 1 बजे यह हादसा हुआ है। लुधियाना ईस्ट के एसीपी संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ चंडीगढ़ से आ रहे थे तभी समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी जोरदार टक्कर हो गई।


Download Android App
Download iOS App





