Punjab Flood Latest News: बाढ़ में डूबता पंजाब, ससराली में टूटा धुस्सी बांध, 15 गांव में अलर्ट

Summary :

Punjab Flood Latest News: पंजाब में लगातार भारी बारिश और नदियों के उफान पर रहने से पंजाब के कई इलाके डूब गए है। बता दें कि लुधियाना के ससराली गांव में धुस्सी बांध टूट गया है जिससे सतलुज दरिया का पानी गांव तक पहुंचने लगा है। प्रशासन ने 15 गांव में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को घर खाली कराने, पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कहा गया है। Ludhiana Flood Crisis सतलुज दरिया के दूसरी ओर स्थित 20 गाँव बुरी तरह प्रभावित हैं; वहाँ सड़क संपर्क नहीं है। यहाँ NDRF की चार इकाइयाँ,…

Punjab Flood Latest News: पंजाब में लगातार भारी बारिश और नदियों के उफान पर रहने से पंजाब के कई इलाके डूब गए है। बता दें कि लुधियाना के ससराली गांव में धुस्सी बांध टूट गया है जिससे सतलुज दरिया का पानी गांव तक पहुंचने लगा है। प्रशासन ने 15 गांव में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को घर खाली कराने, पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कहा गया है।

Ludhiana Flood Crisis

Punjab Flood Latest News
Punjab Flood Latest News

सतलुज दरिया के दूसरी ओर स्थित 20 गाँव बुरी तरह प्रभावित हैं; वहाँ सड़क संपर्क नहीं है। यहाँ NDRF की चार इकाइयाँ, सेना की दो इकाइयाँ और BSF की एक इकाई तैनात है। अब तक 13,500 लोगों को बचाया जा चुका है और 2200 लोग आश्रयों में रह रहे हैं। वहीं राहत केंद्रों में चिकित्सा सुविधाएँ, पशु चिकित्सक, पशुओं का चारा, भोजन, पानी और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियाँ उपलब्ध कराई जा रही है।

Punjab Heavy Rain Disaster

पंजाब में बाढ़ के कारण 17,785 हेक्टेयर ज़मीन और 2.5 करोड़ रुपये की फ़सलें नष्ट हो गई हैं। कई घर डूब गए हैं। पानी कम होने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई, वहीं बचाव और राहत अभियान तेज हो गया है और दिल्ली स्थित एम्स ने प्रभावित क्षेत्रों में एक विशेष चिकित्सा दल भेजा है।

Rescue Operation

Punjab Flood Latest News
Punjab Flood Latest News

बाढ़ प्रभावित पंजाब के फाजिलिका ज़िले में भारतीय सेना ने राहत अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, सेना राहत सामग्री पहुँचाने और प्रभावित इलाकों से लोगों को बचाने का काम जारी है। साथ ही भारतीय सेना ने बाढ़ से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सा शिविर भी स्थापित किए हैं। बता दें कि सेना की टीमें राशन बांटने और ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए बाढ़ग्रस्त क्षेत्र को पार करने का प्रयास कर रही हैं।

ALSO READ: Punjab Flood News: जान गंवाने वालों के परिवार में एक को देंगे पक्की नौकरी…AAP सांसद अशोक मित्तल का बड़ा ऐलान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।