पंजाब सरकार ने 10 नगर निगमों के महापौरों को अतिरिक्त शक्तियां देने का फैसला किया है ताकि मौजूदा परियोजनाओं का काम तेजी से हो सके और तय समय-सीमा में विकास से जुड़े कार्य संपन्न हो पाएं। पंजाब सरकार के मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने महापौरों के साथ हो रही बैठक के दौरान यह बात कही।
कांग्रेस सदस्यों ने कागज फाड़े, राज्यसभा की कार्यवाही बाधित
एक बयान में मोहिंद्रा ने कहा कि उनके संज्ञान में यह बात लाई गई है कि कुछ बेहद जरूरी परियोजनाओं का कार्य अटका हुआ है क्योंकि दूसरी सरकारी ईकाइयों से इसकी अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इन प्रक्रियाओं की वजह से विकास संबंधी परियोजनाओं को क्षति पहुंच रही है। इस बैठक के दौरान मोहिंद्रा ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से बातचीत की है और महापौरों को और शक्तियां देने की वकालत की ताकि बिना देरी किए हुए कार्य पूरे हो सकें।


Download Android App
Download iOS App



