पंजाब सरकार 4500 पत्रकारों को देगी स्वास्थ्य बीमा योजना

Summary :

पंजाब सरकार ने रविवार को पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना देने की बात कही। सरकार ने 4,500 से अधिक पत्रकारों को सरबत सेहत बीमा योजना के तहत लाने की घोषणा की है।

पंजाब सरकार ने रविवार को पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना देने की बात कही। सरकार ने 4,500 से अधिक पत्रकारों को सरबत सेहत बीमा योजना के तहत लाने की घोषणा की है। 
सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य से मान्यता प्राप्त सभी पत्रकार या येलो कार्ड धारक इस योजना के पात्र होंगे। राज्य इस योजना के तहत पूरा प्रीमियम वहन करेगा। सरकार द्वारा करीब 400 निजी अस्पताल इस सूची में शामिल किए गए हैं। 
इस योजना के तहत लाभार्थियों को द्वितीय व तृतीय श्रेणी के उपचार प्रदान किए जाएंगे। जिसके लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर से ऊपर के सभी अस्पतालों को सम्मलित किया गया है। 
बता दें कि, राज्य सरकार ने कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) को लागू करने का निर्णय लिया था। जिसके तहत हर साल पांच लाख रुपये प्रति परिवार कैशलेस हेल्थ कवर देने की योजना की थी।   
PMJAY के तहत आने वाले 14.86 लाख परिवारों के प्रीमियम का भुगतान जहां केंद्र व राज्य द्वारा क्रमश: 60:40 के अनुपात में वहन किया जाता है, वहीं पत्रकारों सहित बाकी के सभी लाभार्थियों के प्रीमियम की पूरी लागत राज्य सरकार उठाएगी। 

Desk Team