Punjab ने देश के लिए पानी खोया, अब सबकी मदद जरूरी: वीरेंद्र सिंह गोयल

Summary :

Punjab के जल संकट पर चर्चा, गोयल ने की मदद की अपील

पंजाब विधानसभा में मंगलवार को पानी बचाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के जल संसाधन मंत्री वीरेंद्र सिंह गोयल का एक बयान चर्चा का विषय बना रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि 30 साल से “आधी भरी बाल्टी से नहा रहा हूं”। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब ने पूरे देश के लिए अपने पानी का दोहन किया है, अब सभी को पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Punjab: Ajnala थाने पर हमले के आरोपियों की पेशी आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीरेंद्र सिंह गोयल ने लोगों से पानी की एक-एक बूंद बचाने की अपील की। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “पानी की समस्या पंजाब के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। प्रदेश में पानी कैसे बचाया जाए, इस पर विधानसभा में चर्चा हुई, जिसमें सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के लोगों ने भी अपनी बात रखी। इस विषय पर सभी चिंतित हैं।”

उन्होंने बताया, “पंजाब में पानी की समस्या को लेकर जो रिपोर्ट आ रही हैं, उनके अनुसार 2037 तक पानी 300 मीटर नीचे चला जाएगा। पंजाब की स्थिति रेगिस्तान जैसी होने जा रही है। इस समस्या को लेकर सभी चिंतित हैं। पंजाब में भगवंत मान की जब से सरकार बनी है, तब से इसके लिए कई काम किए गए हैं। पहले डैम का पानी 68 प्रतिशत तक उपयोग होता था, लेकिन अब 84 प्रतिशत तक उपयोग हो रहा है। कई नहरों को हमने रिस्टोर किया है। आने वाले समय में हम 100 प्रतिशत पानी उपयोग करेंगे और पंजाब की बूंद-बूंद बचाएंगे।”

गोयल ने कहा, “पंजाब ने सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए पानी खोया है। जब देश आजाद हुआ था, उस समय लोगों के सामने अनाज की समस्या थी। पंजाब के किसान, मजदूर और व्यापारी ने उस समस्या को दूर किया, जिसके कारण आज पंजाब में जलस्तर नीचे चला गया है। पंजाब के पानी का खर्च पूरे देश में किया गया है। ऐसे में जब हमने पूरे देश के लिए यह समस्या उठाई है, तो सभी को चाहिए कि वे हमारे लिए आगे आएं।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.