Rajasthan: सौगात-ए-मोदी से Ramzan में खुश हुए मुसलमान, अजमेर शरीफ ने की प्रशंसा

Summary :

32 लाख मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’, अजमेर शरीफ ने की प्रशंसा

भारतीय जनता पार्टी ईद के मौके पर 32 लाख मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देने वाली है। देश भर के मुसलमान इसकी तारीफ कर रहे हैं। राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिमों ने भी इसकी प्रशंसा की है। गद्दीनशीन अजमेर दरगाह और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सलमान चिश्ती ने भाजपा की इस पहल की तारीफ की। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सौगात-ए-मोदी की जो शुरुआत की है, वह सराहनीय है। पीएम मोदी की तरफ से देश के 32 लाख परिवारों को ईद की सौगात दी जा रही है, यह काबिल-ए-तारीफ है।

Rajasthan में CBI की बड़ी कार्रवाई, 2.4 लाख की रिश्वत लेते हुए अधिकारी पकड़ा गया

हमारे देश में यही सिखाया जाता है, सभी एक परिवार हैं और सभी को एक-दूसरे का ख्याल रखना है। ‘सौगात-ए-मोदी’ देना कश्मीर से कन्याकुमारी तक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है। देश के जिम्मेदार नेता इसी तरह से सभी का ख्याल रखें। जब भी पर्व आए, तो सभी एक-दूसरे का साथ दें।”

अजमेर दरगाह के सैयद मेराज चिश्ती ने केंद्र सरकार की इस पहल की तारीफ करते हुए कहा, “देश भर के 32 लाख परिवारों के लिए ईद से पहले पीएम मोदी ने जो सौगात दी है, उससे सभी खुश हैं। गरीब तबके का मुसलमान अब बहुत ही खुशी से ईद मनाएगा। निजामुद्दीन समेत कई जगह मोदी किट बनाया गया है। दरगाह में हम पीएम मोदी के लिए दुआ करते हैं कि वह स्वस्थ रहें और हर दुख और परेशानी से दूर रहें। पीएम मोदी सबका साथ, सबका विश्वास पाते रहें और अपना काम करते रहें।”

हाजी पीर सैयद नफीस मियां चिश्ती ने मोदी सरकार की इस पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा, “भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की तरफ से पीएम मोदी के आदेशानुसार देश के मुसलमानों को रमजान के मौके पर जो सौगात दी गई है, इसका हम बहुत ही खुशी से इजहार करते हैं। पीएम मोदी का यह पहल स्वागतयोग्य है। इससे भाईचारा और मोहब्बत बढ़ेगा और जिन लोगों के दिलों में कुछ खटास है, वह कम होगा। ऐसी पहल भाईचारे और एकता के लिए दी जानी चाहिए।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.