Punjab: गांव रामगढ़ के खेतों में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे भारी किसानों को नुकसान हुआ है, वहीं दो दर्जन किसानों की भारी मात्रा में स्टोर की हुई तूड़ी जलकर राख हो गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। गांव निवासियों ने ट्रैक्टर टंकियों की मदद से आग पर काबू पाया।
Highlights
- अचानक खेतों में लगी आग
- आग में झुलसा लाखों का सामान
- आग की चपेट में आई 50 बकरियां
खेतों में आग लगन से बचा हड़कंप
पंजाब के संगरूर में खेतों में अचानक आग भड़कने से लाखों का नुकसान हो गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। गांव निवासियों ने ट्रैक्टर टंकियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
आग लगने की वजह नहीं आई सामने
इसके बाद फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। जानकारी देते हुए गांव निवासी महिंदर सिंह ने बताया कि आज अचानक आग लगने से करीब चार सौ एकड़ नाड़ जल गई। वहीं एक किसान की 400-500 ट्राली तूड़ी जलकर नष्ट हो गई। यहीं नहीं नजदीकी खेत में वाड़े में बंधी 45-50 बकरियां व भेड़ भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।
20-25 किसानों के खेतों में फैल गई आग
इसके लिए बिजली सपार्किंग को कारण माना जा रहा है। दोपहर करीब एक बजे कपियाल नहर वाले पुल के पास खेत में आग लग गई। जो बढ़ती हुई कुछ मिनटों में ही 20-25 किसानों के खेतों में फैल गई। इससे करीब 300-400 एकड़ नाड़ जल गया। चार गोबर के उपले वाले गहारे जल गए।


Download Android App
Download iOS App





