आए दिन पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिश रचता रहता है। ऐसे ही एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत को भारतीय सेना ने विफल कर दिया है। बता दें पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान से आया एक ड्रोन बरामद किया है। यह ड्रोन अमृतसर के शहजादा गांव में मिला है। सूत्रों के मुताबिक ड्रोन चीनी है, जिसके बारे में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीमा सुरक्षा बल ने भी इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
.jpg)
पाकिस्तान भारत के खिलाफ रच रहा था साजिश
इतना ही नहीं तीन हफ्ते पहले बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, “2-3 फरवरी की दरम्यानी रात करीब 2.30 बजे, बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, जो अमृतसर सेक्टर में पीछे कक्कड़ सीमा चौकी क्षेत्र में घुसपैठ कर गया था।”
मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, “2-3 फरवरी की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे, बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, जो अमृतसर सेक्टर में पीछे कक्कड़ सीमा चौकी क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। ड्रोन को सीमा बाड़ और जीरो लाइन के बीच बरामद किया गया था।” कहा जा रहा है कि पीली पॉलीथिन में लिपटा प्रतिबंधित सामग्री का एक पैकेट भी बरामद किया गया। साथ ही साथ रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गया है कि ड्रोन में करीब 5 किलो वजन का एक पैकेट था, जिसके हेरोइन होने का संदेह था। अभी फिलहाल मामले की जाँच आगे की जा रही है और इस ड्रोन का मकसद भी भारतीय सेना ढूंढ रही है।


Download Android App
Download iOS App



