लुधियाना-खना : पंजाब में लुधियाना के नजदीक खन्ना पुलिस ने सवा 21 करोड़ करीब का सोना बरामद किया है। यह दावा खन्ना पुलिस के एसएसपी ध्रुव दहिया ने बरामदगी के पश्चात किया। पुलिस के मुताबिक बरामद सोने का वजन 7.5 किलो बताया गया है। पुलिस ने इसी मामले में 2 लोग जिनका संबंध हिमाचल प्रदेश से है, को काबू किया है।
सूत्रों के मुताबिक काबू किए गए शख्सों की पहचान अनिल कुमार और धर्मपाल के रूप में हुई है। एसएसपी धु्रव दहिया के मुताबिक कि पुलिस द्वारा परिशटम माल के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी, कि इस दौरान दिल्ली से आ रही होंडा गाड़ी को रोका गया तो चैकिंग के दौरान उक्त सोना बरामद हुआ है।
दोनों शख्स हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे है। बरामद हुए सोने की कीमत 21 करोड़ के करीब बनती है जबकि दूसरी तरफ सोने के मालिक ने एसएसपी ध्रुव दहिया और खन्ना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस द्वारा सोने की बरामदगी के दौरान समस्त बिल दिखाएं थे किंतु पुलिस जानबूझकर उनके साथ धक्का और धोखाधड़ी कर रही है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



