Punjab News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब सिर्फ एक पड़ोसी राज्य के नेता नहीं रहे। पंजाब की राजनीति में उनकी मौजूदगी तेजी से असर दिखा रही है। पटियाला के घनौर में हुई विशाल जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन से यह साफ हो गया है कि पंजाब भाजपा में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनकी सहज मुस्कान और सरल स्वभाव ने लोगों का भरोसा जीता है।
Punjab News: घनौर में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
घनौर की अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेता करुण कौड़ा सहित वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस प्रतीकात्मक सम्मान ने मंच और मैदान दोनों जगह कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया।

CM Nayab Singh Saini: संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का भरोसा मिला हुआ है और इसे और मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं और हरियाणा के विकास मॉडल को पंजाब के हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
महिलाओं के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा
नायब सैनी ने पंजाब की मौजूदा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए महिलाओं से जुड़े वादों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने का वादा किया गया था, लेकिन लगभग चार साल बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ।
हरियाणा का सम्मान मॉडल
सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने ₹2100 की सम्मान राशि देकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया है, जबकि पंजाब में केवल घोषणाएं ही हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में नशे और बेरोजगारी की समस्या गंभीर होती जा रही है। युवाओं को न रोजगार मिल रहा है और न सही दिशा, जिसके कारण वे पलायन या नशे की ओर धकेले जा रहे हैं।

मुस्कान और सादगी बनी सबसे बड़ी ताकत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नायब सैनी की सबसे बड़ी खासियत उनकी सादगी और चेहरे पर हमेशा बनी रहने वाली मुस्कान है। भारी भीड़ और राजनीतिक हमलों के बीच भी उनकी सहजता लोगों को उनसे जोड़ती है। यही कारण है कि वे पंजाब में एक भरोसेमंद चेहरे के रूप में उभर रहे हैं।
स्टार प्रचारक के रूप में बढ़ती मांग
घनौर की सभा में उमड़ी भीड़ और युवाओं के उत्साह को देखकर यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में पंजाब के कई जिलों से नायब सैनी की रैलियों की मांग बढ़ेगी। उनकी साफ छवि और “बिना खर्ची-बिना पर्ची” वाला हरियाणा मॉडल पंजाब के लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Tarn Taran Big Update! अमृतसर में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या, जानें क्या पूरा मामला?






















