हिमाचल उद्योग विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4023 शॉलों की ऐतिहासिक प्रदर्शनी से हासिल किया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब

Summary :

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। राज्य में एक ही स्थान पर 4,023 हस्तनिर्मित शॉलों का भव्य प्रदर्शन किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध हैंडलूम और बुनाई परंपरा को दर्शाती है। राज्य के कुशल कारीगरों की मेहनत और कला को इस आयोजन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। इस ऐतिहासिक आयोजन में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों से आए कारीगरों और महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) ने भाग लिया। उनके द्वारा तैयार…

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। राज्य में एक ही स्थान पर 4,023 हस्तनिर्मित शॉलों का भव्य प्रदर्शन किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध हैंडलूम और बुनाई परंपरा को दर्शाती है।

राज्य के कुशल कारीगरों की मेहनत और कला को इस आयोजन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। इस ऐतिहासिक आयोजन में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों से आए कारीगरों और महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) ने भाग लिया। उनके द्वारा तैयार की गई 4,023 शॉलें हिमाचली संस्कृति, रंगों और परंपरागत डिज़ाइन की सुंदर झलक पेश करती हैं।

Guinness World Record: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि

इस रिकॉर्ड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी है। एक ही स्थान पर सबसे अधिक हस्तनिर्मित शॉलों के प्रदर्शन का यह रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश के नाम दर्ज हुआ है। यह आयोजन उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा, हिमाचल प्रदेश हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्थानीय बुनकरों को प्रोत्साहित करना और हिमाचली शॉलों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना था।

Himachal Pradesh News: बुनकरों की मेहनत को समर्पित उपलब्धि

यह रिकॉर्ड हिमाचल के हजारों बुनकरों की मेहनत, समर्पण और कला को सम्मान देने का प्रतीक है। साथ ही यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को पारंपरिक बुनाई से जोड़ने की दिशा में सरकार के प्रयासों को भी दर्शाता है।

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने प्राप्त किया प्रमाणपत्र

इस उपलब्धि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार और कारीगरों की ओर से प्राप्त किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ हिमाचल प्रदेश ने एक बार फिर साबित किया है कि वह पारंपरिक कला, संस्कृति और सामूहिक मेहनत का सशक्त उदाहरण है। यह उपलब्धि पूरे प्रदेश और उसके कारीगरों के लिए गर्व का विषय है।

रिपोर्ट: विक्रांत सूद

यह भी पढ़ें: धर्मशाला में रैगिंग और प्रोफेसर की छेड़छाड़ से टूटी 19 साल की छात्रा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, डाइंग डिक्लेरेशन में कहा…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।