Punjab News: लोकसभा चुनाव में संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के चुनाव प्रचार को शिखर तक पहुंचाने के लिए 28 अप्रैल को बरनाला के मैरीलैंड पैलेस में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रैली को संबोधित करेंगे।
Highlights
- हर कोई कर रहा है चुनावी रैली
- आज बरनाला में होगी रैली
- CM मान रैली में होंगे शामिल
बरनाला में निकली जाएगी रैली
लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। इसी बीच सभी पार्टियां अपनी पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। हर को चुनावी रैली निकाल रहा है। वहीं आक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज बरनाला में रैली को संबोधित करेंगे। वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिए चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई देंगे। कैबिनेट मंत्री मीत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते दो साल में रिकॉर्ड काम किए हैं। 300 यूनिट प्रति माह लोगों को फ्री दी जा रही है।
CM मान रैली को करेंगे संबोधित
बयान में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने कहा, कि पंजाब को फिर से रंगला, हंसता और खेलता हुआ प्रदेश बनाने में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की बड़ी भूमिका है। आम आदमी पार्टी को संगरूर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं पर बहुत गर्व है क्योंकि उन्होंने भगवंत सिंह मान को दो बार संसद भेजकर राज्य में वैकल्पिक राजनीति की शुरुआत की है।
पंजाब सरकार ने दो साल में रिकॉर्ड काम किए हैं, 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली, स्कूल ऑफ एमिनेंस, आम आदमी क्लीनिक के अलावा निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदने का काम किया है। नहरों का पानी टेल तक पहुंचाया, फसलों के मंडीकरण में सुधार किया और धान के मौसम के दौरान किसानों को बिजली प्रदान की।


Download Android App
Download iOS App





