Punjab News: जहां एक ओर बिहार-उत्तर प्रदेष में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब हरियाणा के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इस कारण मौसम बदलने की संभावना है। बारिश से चलते पंजाब में किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ सकती है। मौजूदा समय किसानों की फसलों की कटाई का है। ऐसे में बारिश की बौछारें पकी हुई फसल को खराब कर सकती है।
Highlights
- मौसम बदल रहा है अपने मिजाज
- पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज
- जनता को मिली गर्मी से राहत
पंजाब में गिरा तापमान
पंजाब के कुछ हिस्सों में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ से सक्रिय होने जा रहा है। इस कारण मौसम बदलने की संभावना है। हालांकि, इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। फिर भी प्रदेश के कुछ-कुछ हिस्सों में तेज हवा चल सकती है या फिर कही-कहीं वर्षा हो सकती है।
अमृतसर में 34.9 डिग्री पहुंचा तापमान
बीते दिन पंजाब के विभिन्न जिलों में तेज धूप निकली। फरीदकोट का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 35.6, पठानकोट का 34.3, अमृतसर का 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, पंजाब के मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि चार मई से मौसम बदल सकता है। राज्य के कुछ-कुछ हिस्सों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा।
जालंधर में कैसा रहेगा मौसम
जालंधर दो दिन निरंतर वर्षा के बाद से आगे के दो दिन मौसम साफ रहने की वजह से अब तापमान में वृद्धि होने लग पड़ी है। वीरवार के दिन भर मौसम साफ रहा और अधिकतम तापमान बढ़कर 34.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक आया है।
अगर 24 घंटों के अंतराल की बात करें तो अधिकतम में लगभग 4.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की संभावनाएं हैं, जबकि शनिवार को मौसम का हाल बिगड़ेगा। जिसके तहत तेज हवाओं के साथ-साथ थंडर शावर, गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जो सही साबित हुआ तो तापमान में एक बार फिर से गिरावट आ सकता है। यहीं नहीं उसके बाद तेजी से तापमान में बढ़ोतरी होगी।


Download Android App
Download iOS App






