लुधियाना के स्वतंत्र नगर इलाके में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दो समर्थकों ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी नामदेव सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या 12 के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता मंगत राम से संबद्ध एक के भवन निर्माण को लेकर विवाद था। शिअद के दो समर्थकों ने निर्माण का विरोध किया था और नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को अकाली समर्थकों ने कथित तौर पर राम पर लाठियों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।
सिध्दू का प्रदेश में बढ रही राजनीतिक हत्या
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को राम के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अराजकता है और लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। सिद्धू ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद से पूरे राज्य में हत्या, लूट और झपटमारी के मामलों में तेजी आई है।
कार्रवाई नही होने पर पुलिस आयुक्त घेरने की चेतावनी
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक मृतकों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर बुधवार तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उस दिन पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सिद्धू के साथ राकेश पांडे, संजय तलवार, सुरेंद्र डावर (सभी पूर्व विधायक) और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा सहित कई स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लुधियाना से मंगत राम, वार्ड अध्यक्ष के परिवार से मिला, जिनकी उनके घर पर हत्या कर दी गई। पंजाब में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला जारी है। न्याय मिलने तक कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पंजाब में कानून व्यवस्था सबसे निचले स्तर पर है। फगवाड़ा में एक और व्यक्ति को गोली मारी, गुरदासपुर में पांच की मौत हुई।’’