पंजाब के पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बुधवार को कहा कि राज्य में पिछले साल की तुलना में इस मौसम में (15 सितंबर से 30 नवंबर तक) पराली जलाने की घटनाओं में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में इस मौसम में पराली जलाने की 49,907 घटनाएं हुईं, जबकि पिछले साल 71,304 घटनाएं हुई थीं।
हेयर ने कहा कि पराली जलाना अकेले पंजाब की समस्या नहीं है, यह पूरे देश की समस्या है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा धान की पराली नहीं जलाने पर किसानों को वित्तीय सहायता देने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने के बावजूद पराली जलाने के मामले कम हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



