अमृतसर में भारती किसान यूनियन (सिद्धूपुर) की अगुवाई में किसानों के एक समूह के प्रदर्शन के कारण बुधवार को यहां लोग घंटों यातायात जाम में फंसे रहे। में भारती किसान यूनियन (सिद्धूपुर) की अगुवाई में किसानों के एक समूह के प्रदर्शन के कारण बुधवार को यहां लोग घंटों यातायात जाम में फंसे रहे।
किसान राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए अधिग्रहीत जमीन के लिए अधिक मुआवजा देने, खराब मौसम के कारण फसल को हुए नुकसान के लिए मुआवजा तथा कुछ किसानों के खिलाफ दर्ज मामले रद्द करने की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
3 किलोमीटर लंबा जाम यात्री घंटों फंसे
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुराने शहर को अमृतसर के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले अहम भंडारी पुल को बाधित कर लिया। इसके कारण बुधवार शाम को तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यात्री घंटों फंसे रहे। शहर में मेट्रो बस सेवा पर भी खराब असर पड़ा। अटारी-वाघा बार्डर तथा स्वर्ण मंदिर देखने आए पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



