लुधियाना-फरीदकोट : जिला पुलिस फरीदकोट ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख आगु महिंद्र पाल बिटटू समेत 3 लोगों को बेअदबी कांड में शामिल होने के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। आज भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत डेरा प्रेमी महिंद्रपाल बिटटू, सुखजिंद्र सिंह और शक्ति सिंह को अचानक स्थानीय मजिस्ट्रेट एकता उप्पल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों डेरा प्रेमियों को 4 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने का हुकम सुनाया है। जानकारी के मुताबिक सिटी पुलिस कोटकपूरा ने एएसआई प्रीतम सिंह की शिकायत को आधार बनाते हुए 13 जून 2018 को महिंद्रपाल बिटटू के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
आई जी रणवीर सिंह खटटर की अगुवाई में घटित की गई एस.आई.टी टीम द्वारा फरीदकोट जिले के मुख्य आरोपी महिंद्रपाल बिटटू, शक्ति सिंह डंगोरोमाना और सुखङ्क्षवद्र सिंह सन्नी कोटकपूरा को काबू किया था। इसी संबंध में महिंद्र पाल बिटटू की निशानदेही पर पंजाब पुलिस की विशेष टीम द्वारा उसके रिहायशी स्थल से श्री गुरूनानक देव जी की साखी स्टोर से बरामद की थी और अन्य अभियुक्त सन्नी के घर से कारतूस बरामद हुए थे जबकि शक्ति सिंह ने धार्मिक ग्रंथों के पावन अंगों को जगह-जगह बिखेरा था।
मोगा पार्सल विस्फोट आतंकवाद से कोई संंबंध नहीं : DGP अरोड़ा
इसी संबंध में पुलिस स्टेशन कोटकपूरा में उक्त कथित दोषियों के विरूद्ध धारा 295 के तहत धार्मिक ग्र्रंथों की बेअदबी करने और असला एक्ट के तहत मुकदमा न. 89, 2018 दर्ज किया गया था। दूसरी तरफ मुलजिमों के वकील विनोद कुमार मोंगा ने अदालत में दावा किया कि पुलिस द्वारा 3 माह पहले दर्ज की गई एफआईआर पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और आज अचानक पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को गिरफतार कर लिया है।
महिंद्रपाल बिटटू के वकील विनोद मोंगां ने बताया कि बरगाड़ी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला में हुई बेअदबी की घटनाओं ने महिंद्रपाल बिटटू को दोषी नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस साजिश के तहत झूठी मुकदमों में इन्हें फंसा रही है। दूसरी तरफ सिटी पुलिस कोटकपूरा के प्रमुख केसी पराशर ने बताया कि उक्त डेरा प्रेमियों के खिलाफ देशद्रोह के दर्ज मामले के संबंध में भी पूछताछ की जाएंगी।
स्मरण रहे कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेदबी करने के मामले में एक क थित दोषी नाभा जेल में पहले ही नजरबंद है। इसी संबंध में बरगाड़ी की दानामंडी में इंसाफ मोर्चा लगाकर बैठे हुए जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि उक्त दोषियों से सख्ती से पूछताछ होनी चाहिए ताकि बेअदबी कांड के दोषी तक पहुंच जा सकें।


Download Android App
Download iOS App



