पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ किया, AK-47 और पिस्तौल के साथ तीन गिरफ्तार

Summary :

आरोपी लवप्रीत, करणदीप और बूटा सिंह अमृतसर ग्रामीण के निवासी है

पंजाब पुलिस ने अमृतसर एयरपोर्ट के पास एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से एक एके-47, कुछ राउंड, 0.3 बोर की एक पिस्तौल और कारतूस के साथ 0.32 बोर की एक पिस्तौल बरामद की। आरोपियों की पहचान लवप्रीत, करणदीप और बूटा सिंह के रूप में हुई है।

बूटा सिंह मुख्य आरोपी

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर ने बड़ी सफलता हासिल की है। हमने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास एक एके-47, कुछ राउंड, 0.3 बोर की एक ग्लॉक पिस्तौल और कारतूस के साथ 0.32 बोर की एक पिस्तौल बरामद की है। आरोपी लवप्रीत, करणदीप और बूटा सिंह अमृतसर ग्रामीण के रहने वाले हैं। वहीं बूटा सिंह मुख्य आरोपी है और उसने नेटवर्क बनाया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर  ने कहा कि उन्हें कटआउट से हथियार और गोला-बारूद मिले। वे पैसे के लालच में ऐसा कर रहे थे। पैसे के लिए आतंकी रैकेट में शामिल थे।

पुलिस टीम ने की जवाबी कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हम उनके हथियार और गोला-बारूद की जांच कर रहे हैं और वे उन तक कैसे पहुंचे। साथ ही आपूर्तिकर्ताओं और ड्रोन के पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रहे हैं। मैं अपनी टीम को सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए बधाई देता हूं। आरोपियों में से एक ने हमारे एएसआई पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन एसएचओ सदर सहित हमारी टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप लवप्रीत और बूटा सिंह घायल हो गए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।