पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो कुख्यात गैंगस्टर ढेर

Summary :

पंजाब में फाजिल्का के अबोहर में सोमवार सुबह कारोबारी संजय वर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। इस हत्‍याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टर, राम रतन और जसप्रीत सिंह मारे गए हैं। जांच में पता चला है कि इस हत्या की साजिश लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रची थी। अभी लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में बंद है। मुठभेड़ के दौरान एक वरिष्‍ठ कांस्‍टेबल मनिंदर सिंह घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की टीम गिरफ्तार गैंगस्टर राम रतन और जसप्रीत सिंह को हथियार बरामदगी के…

पंजाब में फाजिल्का के अबोहर में सोमवार सुबह कारोबारी संजय वर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। इस हत्‍याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टर, राम रतन और जसप्रीत सिंह मारे गए हैं। जांच में पता चला है कि इस हत्या की साजिश लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रची थी। अभी लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में बंद है। मुठभेड़ के दौरान एक वरिष्‍ठ कांस्‍टेबल मनिंदर सिंह घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की टीम गिरफ्तार गैंगस्टर राम रतन और जसप्रीत सिंह को हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर गैंगस्टर को छुड़ाने की कोशिश की। मारे गए गैंगस्टर ने शूटर्स को हथियार और अन्य मदद मुहैया कराई थी।

मुठभेड़ में कांस्टेबल घायल

इस मुठभेड़ के दौरान सीनियर कांस्टेबल मनिंदर सिंह घायल हो गए। पुलिस को मौके से कई अहम सुराग मिले हैं। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और जल्द कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बता दें कि अबोहर में कारोबारी संजय वर्मा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। तीन बदमाशों ने व्यवसायी जगत वर्मा के भाई संजय वर्मा पर शोरूम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। शोरूम के कर्मचारियों ने घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली

इस हत्‍याकांड की जिम्‍मेदारी लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली थी। अनमोल बिश्‍नोई की डीपी लगी और आरजू बिश्‍नोई के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए इस हत्‍या की जिम्‍मेदारी ली गई थी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया गया कि आखिर क्‍यों संजय वर्मा की हत्‍या की गई। साथ ही धमकी दी गई है कि जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा या हमारे खिलाफ जाएगा, उसे मिट्टी में मिला देंगे।

Rahul Kumar Rawat