पंजाब में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक AK-56 राइफल के साथ दो गिरफ्तार

Summary :

पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित लखबीर लांडा और पाक स्थित हरविंदर रिंडा द्वारा नियंत्रित ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

पंजाब में कनाडा स्थित लखबीर लांडा और पाक स्थित हरविंदर रिंडा द्वारा नियंत्रित ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। पंजाब पुलिस ने मॉड्यूल के दो सदस्यों को साथ एक एके-56 राइफल, 2 मैगजीन और 90 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी। 


उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित लखबीर लांडा और पाक स्थित हरविंदर रिंडा द्वारा नियंत्रित एक आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक एके-56 राइफल, 2 मैगजीन और 90 जिंदा कारतूस बरामद होने के साथ 2 मॉड्यूल सदस्य गिरफ्तार हुए है।

Desk Team