बॉलीवुड के मिस्टर
परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान लाइमलाइट से दूर रहती है। इरा एक्ट्रेस
नहीं बनना चाहती हैं ना ही वो बॉलीवुड स्टार किड्स की तरह पार्टियों में नजर आती
हैं। लेकिन इरा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर इरा अपने फैंस और
चाहने वालों के बीच अपनी फोटो,वीडोयोज शेयर करती रहती है। इरा सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरों को भी शेयर करती हैं। इरा सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड नुपुर संग बहुत सी फोटो-वीडियोज शेयर कर चुकी हैं। लेकिन इरा की बॉयफ्रेंड नुपुर संग लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इरा फिटनेस कोच नुपुर संग
लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती है। दोनों की फोटो वीडियोज पर फैंस जमकर प्यार लुटाते
हैं। हाल ही में इरा ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। वीडियो
में नुपुर इरा को प्रपोज करते दिख रहे हैं।
वीडियो को देखने से लग रहा
है कि वो किसी स्पोर्ट्स इवेंट की है। वीडियो में इरा भीड़ में खड़ी दिखाई दे रही
हैं, इसी बीच नुपुर सामने आते हैं और बिल्कुल फिल्मी अंदाज में घुटनों के बल बैठकर
उन्हें प्रपोज करते हैं। नुपुर को जवाब देने के लिए इरा माइक अपनी तरह खींचती है
तो खुशी के साथ हां कर देती है। जिसके बाद नुपुर उन्हें अंगूठी पहनाते हैं और
दोनों किस करते है।
इरा ने सोशल मीडिया पर
वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, पोपोई- उसने हां कह दिया, इरा-
हीहीही मैंने हां कह दिया। इरा की इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
फैंस वीडियो पर कमेंट करते हुए दोनों को बधाई दे रहे हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं बॉलीवुड
सेलेब्स भी इरा के वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। दंगल एक्ट्रेस फातिमा ने कमेंट
करते हुए लिखा, ये अब तक की सबसे प्यारी चीज मैंने देखी है, नुपुर कितनी फिल्मी
हो। वहीं जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा कि, क्यूटेस्ट
थिंग एवर।


Download Android App
Download iOS App






