पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग, तस्करों पर कसा शिकंजा

Summary :

CM मान की निगरानी में नशा मुक्त पंजाब की ओर कदम

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ा अभियान शुरू किया है, जिसमें तस्करों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य को नशा मुक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई है। पुलिस ने कई तस्करों को गिरफ्तार किया है और नशे के आदी लोगों को पुनर्वास केंद्रों में भेजा जा रहा है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को कहा कि पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और कई मामलों में तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाए गए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसके तहत 31 मई तक नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं और उच्च स्तरीय बैठकों में इसकी समीक्षा की जा रही है। तस्करों की संपत्ति जब्त करने के साथ ही अवैध संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। नशे के आदी लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा जा रहा है और उनके पुनर्वास के लिए काम किया जा रहा है।

Amritsar: पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। अब तक नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में 90 प्रतिशत सजा दर हासिल की गई है, जो देश में सबसे अधिक है। इस साल 1 मार्च से अब तक 4,600 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 7,414 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 297 किलोग्राम हेरोइन, नशीली दवाओं के 21,770 कैप्सूल और आठ लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा, 908 कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) चलाए गए हैं, जिनमें 73 भगोड़े अपराधियों (पीओ) और 659 अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हवाला रैकेट पर भी नकेल कसी है। डीजीपी ने बताया कि 31 हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया गया और आठ लाख रुपए से अधिक की हवाला राशि बरामद की गई। धारा 64 एनडीपीएस अधिनियम का प्रभावी उपयोग करते हुए छोटे स्तर पर नशा उपयोग करने वालों को जांच के लिए भेजा जा रहा है, जबकि बड़े तस्करों की अवैध संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। कई मामलों में तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाया गया है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.