पंजाब में AAP को एक और झटका, CM भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह BJP में शामिल

Summary :

Punjab Political Crisis: पंजाब की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के चचेरे और मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें पंजाब बीजेपी प्रधान Sunil Jakhar ने पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बदसलूकी और गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं। जाखड़ ने आरोप लगाया कि अमृतसर…

Punjab Political Crisis: पंजाब की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के चचेरे और मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें पंजाब बीजेपी प्रधान Sunil Jakhar ने पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बदसलूकी और गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं।

जाखड़ ने आरोप लगाया कि अमृतसर और तरनतारन में बीजेपी दफ्तरों पर हमला किया गया, फर्नीचर और शीशे तोड़े गए और कार्यकर्ताओं पर स्याही फेंकी गई। उन्होंने कहा कि पंजाब को पश्चिम बंगाल जैसी स्थिति में नहीं जाने दिया जाएगा। जाखड़ ने Arvind Kejriwal पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी को पंजाब से भी साफ कर दिया जाएगा। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे नियमों के दायरे में रहकर काम करें, क्योंकि हर चीज का हिसाब लिया जाएगा।

Punjab Political Crisis: नायब सैनी बोले- पंजाब में तेजी से बढ़ रही BJP

Punjab Political Crisis
Punjab Political Crisis

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी पंजाब में तेजी से मजबूत हो रही है। गांवों और शहरों में पार्टी का विस्तार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञान सिंह मान, बलजिंदर सिंह और मनजिंदर सिंह का बीजेपी में शामिल होना इसका बड़ा उदाहरण है। सैनी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी पहले कांग्रेस और फिर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का समर्थन करती रही, लेकिन वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि अब पंजाब में भी जनता आम आदमी पार्टी को जवाब देगी।

उन्होंने पंजाब सरकार पर कर्मचारियों और बुजुर्गों की अनदेखी का आरोप लगाया। सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बेहतर सुविधाएं दे रही है, जबकि पंजाब सरकार अभी तक कई वादे पूरे नहीं कर पाई है।

ज्ञान सिंह मान ने क्यों छोड़ी AAP?

Punjab Political Crisis
Punjab Political Crisis

बीजेपी में शामिल होने के बाद ज्ञान सिंह मान ने कहा कि वह साल 2012 से अपने भाई भगवंत मान के साथ जुड़े हुए थे और 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में पार्टी आम लोगों की थी, लेकिन 2022 के बाद पार्टी “आम से खास लोगों” की पार्टी बन गई। ज्ञान सिंह ने आरोप लगाया कि टिकट बांटने से लेकर सरकार चलाने तक हर फैसले में मनमानी हो रही है।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को माइनिंग से बड़ी कमाई होती है, लेकिन जनता को इसका फायदा नहीं मिल रहा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब की सरकार दिल्ली से बैठे लोग चला रहे हैं और पंजाब के मंत्री केवल नाम के रह गए हैं। ज्ञान सिंह ने कहा कि पंजाब में लोग अब बीजेपी को एक मजबूत विकल्प के रूप में देखने लगे हैं। सुनील जाखड़ ने अंत में कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और पुलिस पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर घटना का रिकॉर्ड रख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: माननीय रेल राज्य मंत्री Ravneet Singh के नेतृत्व में पंजाब में रेलवे क्रांति, वर्षों से लंबित परियोजनाओं को मिली रफ्तार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।