Punjab Poll Date Announced: राज्य चुनाव आयोग ने पंजाब में स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने सोमवार (11 मई) को बताया कि राज्य के 8 नगर निगमों, 71 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में 26 मई को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती और चुनाव परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे।
इन नगर निगमों में होंगे चुनाव
इस बार जिन आठ नगर निगमों में चुनाव होंगे, उनमें बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, बटाला, मोगा, अबोहर, पठानकोट और बरनाला शामिल हैं। इसके अलावा, कई नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
13 मई से शुरू होंगे नामांकन
नगर निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवार 13 मई से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 16 मई तक जारी रहेगी। इसके बाद, उम्मीदवार 19 मई तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि उसने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली हैं।


Download Android App
Download iOS App




