How to Prevent Rice From Sticking: चावल को जलने और चिपकने से बचाने के आसान उपाय, नींबू के रस से लेकर ब्रेड स्लाइस तक, जानें परफेक्ट Rice Cooking Tips

Summary :

How to Prevent Rice From Sticking: गर्मी हो या सर्दी चावल खाना हर किसी को पसंद होता है, क्योंकि रोटी से ज्यादा लोग चावल खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम चावल तो बनाते हैं। लेकिन वो नीचे से चिपक जाता है। जिसके बाद उसका स्वाद भी बदल जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको इससे बचने का उपाय बताएंगे, जिसे करके आपके चावल जलने से बच जायेंगे। लंच और डिनर में खिले खिले चावल खाना हर किसी को अच्छा लगता है। आइए जानते हैं, ऐसे कौन से…

How to Prevent Rice From Sticking: गर्मी हो या सर्दी चावल खाना हर किसी को पसंद होता है, क्योंकि रोटी से ज्यादा लोग चावल खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम चावल तो बनाते हैं। लेकिन वो नीचे से चिपक जाता है। जिसके बाद उसका स्वाद भी बदल जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको इससे बचने का उपाय बताएंगे, जिसे करके आपके चावल जलने से बच जायेंगे। लंच और डिनर में खिले खिले चावल खाना हर किसी को अच्छा लगता है। आइए जानते हैं, ऐसे कौन से टिप्स हैं जिन्हें फॉलो करके आप अच्छा और खिला-खिला चावल बना सकते हैं।

How to Prevent Rice From Sticking: चावल पकाने का तरीका

cooking hacks
cooking hacks (Source: Social Media)

1. पानी का रखें ख्याल

अगर आप भी खिले-खिले चावल बनाना चाहते हैं, तो चावल बनाते समय हमेशा पानी की सही मात्रा का ध्यान रखें। इससे आपके चावल पूरी तरह पक जाएगा चावल बनाने के कुछ देर पहले इसे भिगोकर रख दें। बहुत ज्यादा पानी होने पर चावल चिपचिपे हो जाते हैं और पानी कम होने पर चावल कच्चे रह रह जाते हैं। जितना चावल है उससे डेढ गुना पानी उसमें डाल दें।

2. फ्लैम का रखें ध्यान

चावल को पकाते समय गैस का ध्यान जरूर रखें। ज्यादातर लोग चावल को धीमी या स्लो आंच पर पकाते हैं, लेकिन इससे चावल पक नहीं पाते हैं और कच्चे भी रह जाते हैं। इसलिए जब भी आप चावल बनाएं, तो उसे तेज आंच पर पकाएं और उबाल आने के बाद आंच को कम कर दें।

kitchen tips
kitchen tips (Source: Social Media)

3. ब्रेड स्लाइस

चावल पकाते समय पानी ज्यादा होने के कारण अगर चावल स्टिकी लग रहा है, तो उसके ऊपर से ब्रेड के तीन-चार स्लाइस लेकर पके हुए चावल के ऊपर रखकर थोड़ी देर के लिए रख दें। इससे ब्रेड के स्लाइस चावल में से एक्स्ट्रा पानी को सोख लेंगे और चावल बिल्कुल खिले-खिले बनेंगे।

4. अच्छी क्वालिटी का चावल

जब भी आप बाजार से चावल लेकर आए, तो उसकी क्वालिटी का बेहद ध्यान रखें। क्योंकि कुछ चावल बहुत ज्यादा टाइट होते हैं। इसलिए उसे पकाने में बहुत ज्यादा समय लगता है। जिसकी वजह से वो आपस में चिपक जाते हैं। इसीलिए चावल भी अच्छा क्वालिटी का होना चाहिए जिससे चावल चिपकता न रहे।

food preparation
food preparation (Source: Social Media)

5. नींबू का इस्तेमाल

अगर आप चावल को अलग-अलग और नॉन स्टिकी बनाने के लिए आप उसमें थोड़ा सा नींबू का रस डाल सकते हैं। इससे चावल में मौजूद एक्स्ट्रा पानी सूख जाता है। जिसकी वजह से चावल आपस में चिपकते भी नहीं है और चावल अलग-अलग भी दिखाई देते हैं।

 

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।