गुरू की नगरी अमृतसर के संस्थापक चौथे गुरू श्री रामदास जी के पावन प्रकाश पर्व के दौरान सच्चखंड दरबार साहिब की पावन रूहानियत को देखकर तारें जमीं पर होने का अदभुत अहसास होता है। श्री हरिमंदिर साहिब की अलौकिक छठा देखने के लिए देश-विदेश से लाखों की भीड़ संगत के रूप में माथा टेकने चली आती है।
एसजीपीसी के सचिव डॉ रूप सिंह और प्रबंधक सुलखन सिंह भगाली ने बताया कि इस बार पावन सच्चखंड दरबार को सजाने के लिए 13 करोड़ की एलईडी लाईटें लगाई गई है। रात को आस्था के केंद्र का अदभुत और अलौकिक नजारा देखने योगय है।
हालांकि दिन में भी सच्चखंड की सजावट पर 8 देशों से 600 क्विंटल अलग-अलग प्रकार के किस्मों के रंग-बिरंगे फूलों से भी सुशोभित किया गया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



