…जब रक्षामंत्री ने चीनी सैनिकों को बताया नमस्ते का मतलब

Summary :

NULL

भारत-चीन सीमा का दौरा करने सिक्किम के नाथुला पहुंचीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीनी सैनिकों का ‘नमस्ते’ का मतलब बताया। शनिवार को अपने दौरे पर निर्मला ने चीनी सैनिकों के साथ संवाद किया और उन्हें बताया कि नमस्ते संबोधन का मतलब क्या है। चीन के सैनिकों ने भी गर्मजोशी दिखाते हुए चीनी भाषा में इसका जवाब दिया और हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

रक्षा मंत्री के ट्विटर हैंडल पर एक डेढ़ मिनट का वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें यह पूरा संवाद दिखाया गया है। डोकलाम में सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था, निर्मला के दौरे से इलाके में शांति बहाल करने में मदद भी मिल सकती है।

रक्षा मंत्री ने इलाके का दौरा किया और आईटीबीपी के अधिकारियों से बातचीत की। रक्षा मंत्री गंगटोक से 52 किलोमीटर दूर नाथुला सड़क मार्ग से पहुंचीं और उन्होंने वहां तैनात सेना तथा आईटीबीपी अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान सीमा पार से चीनी सैनिक उनकी तस्वीरें भी ले रहे थे।

पूर्वी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा ने रक्षा मंत्री सीतारमण को सिक्किम सेक्टर में चीन-भारत सीमा पर सुरक्षा तैयारियों के बारे में बताया। उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सारथ चंद्रा भी वहां मौजूद थे. रक्षा मंत्री का सीमावर्ती इलाके का दौरा डोकलाम में करीब 70 दिनों के गतिरोध के बाद भारत और चीनी सेना को वहां से हटे हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद हुआ है। उन्होंने बाद में सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और सेना तथा राज्य के वन विभाग के बीच भूमि मुद्दे समेत विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने के लिए कहा है।

Desk Team