Punjab: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक्सीडेंट में दो छात्रों की मौत और अन्य घायल

Summary :

बठिंडा में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार के डिवाइडर से टकराने के बाद 2 छत्रों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं। चारों युवक आदेश यूनिर्वसिटी में पढ़ते थे। सूत्रों के मुताबिक मारे गए दो छात्रों में पंजाब के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर गुरिंदर ढिल्लों का भांजा अमोलवीर सिंह और राजन जस्सल शामिल हैं। वहीं अन्य दो छात्रों की पहचान संकेत एवं रिधम के रूप में हुई है जो गंभीर रूप में घायल हैं। दोनों छात्रों का इलाज एक नीजि अस्पताल में चल रहा है। हाइलाइट्स कार की डिवाइडर से टक्कर के बाद 2…

बठिंडा में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार के डिवाइडर से टकराने के बाद 2 छत्रों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं। चारों युवक आदेश यूनिर्वसिटी में पढ़ते थे। सूत्रों के मुताबिक मारे गए दो छात्रों में पंजाब के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर गुरिंदर ढिल्लों का भांजा अमोलवीर सिंह और राजन जस्सल शामिल हैं। वहीं अन्य दो छात्रों की पहचान संकेत एवं रिधम के रूप में हुई है जो गंभीर रूप में घायल हैं। दोनों छात्रों का इलाज एक नीजि अस्पताल में चल रहा है।

हाइलाइट्स

  • कार की डिवाइडर से टक्कर के बाद 2 छत्रों की मौत
  • आदेश यूनिर्वसिटी के थे छात्र
  • मारे गए छात्रों में एडीजीपी लॉ एंड आर्डर भांजा भी शामिल

तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार अमोलवीर सिंह अपने दोस्त राजन जस्सल, संकेत, रिधम के साथ शुक्रवार देर रात को अपनी होंडा सिटी कार से सफर कर रहे थे। गाड़ी की रफ्तार तेज थी जिस वजह से असंतुलित होकर गाड़ी सबसे पहले डिवाइडर के साथ टकराई और फिर यूनिपोल में जा भिड़ी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ड्राइवर सीट पर बैठे अमोलवीर सिंह ढिल्लों औैर और बगल में बैठे राजन जस्सल की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठे संकेत एवं रिधम हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उनका इलाज चला। दोनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team