लुधियाना-पटटी : पंजाब के सीमावर्ती जिले तरनतारन स्थित पटटी इलाके के गांव जंडोके सरहाली की मुख्य सडक़ पर भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच में आज सरेआम 5 हथियारबंद लुटेरों द्वारा डाका मारा। तो बटाला के नजदीक जैतोसराजा स्थित आईडीबीआई बैंक ब्रांच से सरेआम हथियारबंद नकाबपोशों द्वारा 26 लाख रूपए लूटने का समाचार है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आईडीबीआई बैंक ब्रांच के सहायक मैनेजर इशान महाजन और प्रकाश रंजित ने संयुक्त तौर पर बताया कि प्रतिदिन की भांति आज बैंक में समस्त कर्मचारी अपना-अपना कार्य कर रहे थे कि दोपहर एक बजे के करीब एक गाड़ी बैंक के बाहर आकर रूकी और उसमें सवार 4 हथियारबंद नौजवान बैंक में दाखिल हुए और आते ही समस्त स्टाफ को अपने घेरे में ले लिया।
जालंधर में सरेआम 10वी कक्षा के विद्यार्थी का कत्ल, मौत के उपरांत इलाके में दहशत
बैंक अधिकारियों के मुताबिक लुटेरे हथियारों की नोंक पर बैंके की मेन तिजोरी में घुसे और 26 लाख समेत अधिकारियों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए जबकि एक अधिकारी का मोबाइल फोन वही छोड़ गए। इस पश्चात उन्होंने फोन पर पुलिस को लूट संबंधित जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ हरि किशन सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस तफतीश में जुटी है। उधर पटटी के इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक से भी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा केशियर से लूट का समाचार है। लुटेरे कैशियर से साढ़े तीन लाख रूपए की नकदी और बैंक में स्थित गनमैन से राईफल छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फोटोज के जरिए लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



