पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के दो समूह बृहस्पतिवार को यहां कथित तौर पर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई थी।
खबरों के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को मामूली बल प्रयोग करना पड़ा। इस झड़प में साहबी और लव शर्मा नाम के दो लोगों को चोटें आई हैं तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साहबी गोगी गुट से ताल्लुक रखता है, जबकि शर्मा जोगिंदर सिंह मान के गुट के प्रति निष्ठावान है।
पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यहां पलाही गांव के पास मलजल उपचार संयंत्र का दौरा किया था। उनके कार्यक्रम स्थल से निकलने के तुरंत बाद झड़प शुरू हो गई। सदर थाना प्रभारी रशपाल सिंह ने कहा कि दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई और उन्हें हल्की चोटें आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



