लुधियाना-होशियारपुर : मानसा के गांव ख्याला कलां में एक नौजवान द्वारा अपनी बीवी और बच्चे को गोली मारने के बाद स्वयं को भी गोली मारकर खुदकुशी कर लेने की खबर मिली है। पत्नी की मोके पर ही मोत हो गई और बच्चा लुधियाना अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ गया जबकि नौजवान की भी देर रात मोत होने की खबर मिली है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 37 वर्षीय जगवीर सिंह उर्फ टेनी सुपुत्र नशत्र सिंह सेवानिवृत अध्यापक ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी गुरमीत कौर जो हत्या से पूर्व मशीन पर कपड़े धो रही थी, को पिस्तौल से 2 गोलियां मारी, जिससे उसने मोके पर ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया। कातिल ने इस दौरान 11 माह के अपने बेटे अदबवीर सिंह हेरी के सिर पर भी गोली दागी। इस दौरान मोके पर मौजूद 10 वर्ष की बेटी भयानक दृश्य देखकर घर से बाहर भाग निकली और अपने दादा को जाकर समस्त घटना की जानकारी दी।
जत्थेदर अकाल तख्त ज्ञानी गुरबचन सिंह व मुख्य ग्रंथी गुरमुख सिंह को दे देना चाहिए पदों से त्यागपत्र
घटना को अंजाम देने के बाद कातिल ने स्वयं को अपने कमरे में बंद कर लिया और फिर खोपड़ी पर गोली मार ली। चीख पुकार के शोर मचने से आसपास के लोग मदद के लिए मोके पर पहुंचे तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोडक़र कातिल को बाहर निकाला। लोगों ने घायल आवस्था में पड़े बाप-बेटे केा सिविल अस्पताल मानसा में इलाज के लिए दाखिल करवाया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए लुधियाना डीएमसी के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान कातिल जगवीर सिंह भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गया।
इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक मृतक ने कोई जहरीली वस्तु खाई थी। घटना के असल कारणों का पता नहीं लग सका। टोनी के यार-दोस्तों और पउ़ोसियों के मुताबिक उसका परिवार आम लोगों की तरह ही था और किसी किस्म का कोइ झगड़ा भी नहीं सुना था। फिलहाल मानसा सदर के मुख्य अधिकारी यादविंद्र ने बताया कि मृतका गुरप्रीत कौर के पिता राजपाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। घटना को लेकर आसपास के लोगों में शोक व्याप्त है और मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।


Download Android App
Download iOS App



