पंजाब जो भारत के लिए अन्नपूर्णा वाला राज्य कहलाता है। अब वो बाकी राज्यों के मुकाबले तेजी से तरक्की कर रहा है। पंजाब सरकार लगातार राज्य के लोगों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रही है। राज्य के लोगों को और सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए पंजाब केबिनेट में बैठक हुई, जहां कई अहम मुद्दों पर बात भी की गयी। यहां सिर्फ बात ही नहीं की गयी, बल्कि नई-नई रणनीतियों पर मुहर भी लगाईं गयी। राज्य के कल्याण के लिए सरकार हर वो कोशिश कर रही है जिससे पंजाब किसी भी शहर से कम न दिखाई दे। फिर चाहे वो शिक्षा के क्षेत्र में हो या फिर खेल के क्षेत्र में।
घर-घर तक मिलेगा डिब्बाबंद राशन
शनिवार के दिन हुई उस बैठक में खिलाड़ियों पर ध्यान देते हुए नौकरी, प्रशिक्षण व खेल ढांचे में सुधार लाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही इसमें स्मार्ट कार्ड के ज़रिये सस्ता आटा और गेहूं घर-घर तक पहुंचाने की भी स्वीकृति मिली। जिसके लिए राष्ट्रिय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के चलते 500 और अधिक राशन डीपो खोले जाएंगे। बता दें की मुख्यमंत्री की हुई इस बैठक के बाद मंत्री हरपाल चीमा, गुरमीत सिंह खुड्डियां और कुलदीप धालीवाल ने कहा है की, राज्य के लोगों के घरों तक डिब्बाबंद आटा और गेहूं वितरण करने की संशोधित योजना को भी मंजूरी मिल गयी है। जिसके ज़रिये घर-घर तक राशन भेजा जाएगा।
खेल के क्षेत्रों पर भी दिया गया ध्यान
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के चलते खोले गए डीपो के चलते लोग थोक की मात्रा में सीलबंद पैकेट के राशन का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके लिए ज़रूरी ये होगा जब कोई आटा ये गेहूं लेता है तो उसे बायोमिट्रिक सत्यापन करना होगा। साथ ही नै खेल नीति पर बात करते हुए वित्तमंत्री हरपाल चीमा कहा है की इसका एक ही उद्देश्य है की राज्य में खेल ढाँचे को मजबूत करना है। इसमें कोच खिलाड़ियों को सही दिशानिर्देश देंगे।


Download Android App
Download iOS App



