लुधियाना-तरनतारन : शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधों के अधीन चलने वाले भाई बहिलो खालसा गल्र्स कालेज मानसा की होनहार छात्रा को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए ‘ स्वच्छ भारत अभियान ’ के अंतरगत करवाए गए राष्ट्रीय स्तर की निबंध रचना मुकाबलों में प्रथम स्थान प्राप्त करके अव्वल रहने वाली छात्रा को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर 29 राज्यों में से रमनदीप कौर को पहला स्थान हासिल हुआ, जिसमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उसको 50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसजीपीसी के प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने छात्रा रमनदीप कौर को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह बहुत गर्व की बात है। जिस कालेज में यह छात्रा पढ़ती है, उस कालेज के प्रिंसीपल, अध्यापकगण और रमनदीप कौर के माता-पिता भी मुबारकबाद के हिस्सेदार है। कालेज की प्रिंसीपल डॉ राजिंद्र कौर ने बताया कि रमनदीप कौर के दिल्ली से वापिस आने पर इलाका निवासियों, कालेज स्टाफ और छात्रों द्वारा भरपूर स्वागत किया जाएंगा। यह पुरस्कार हासिल करने पर कालेज के छात्रों में खुशी की लहर पाई जा रही है।
जिक्रयोग है कि रमनदीप कौर ने पिछले दिनों नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर करवाएं गए निबंध मुकाबलों में हिस्सा लिया, जिसमें विषय था, मैं स्वच्छता के लिए क्या करूंगी? रमनदीप कौर ने पहले स्टेट लैवल का स्थान प्राप्त किया, इसके बाद राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



