पंजाब की लुधियाना कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया

Summary :

न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने जारी किया गिरफ्तारी का वारंट

पंजाब की एक अदालत ने कथित धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बता दें कि लुधियाना न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने यह वारंट जारी किया। यह मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति के खिलाफ दायर 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्हें नकली रिजिका कॉइन में निवेश करने का लालच दिया गया था।

गिरफ्तारी वारंट जारी किया
कोर्ट ने बताया कि अभिनेता सोनू सूद को गवाही देने के लिए अदालत में बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए, जिसके कारण गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। लुधियाना की अदालत ने अपने आदेश में मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को सोनू सूद को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

10 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

आदेश में कहा गया है कि सोनू सूद, निवासी आवास संख्या 605/606 कैसाब्लैंक अपार्टमेंट, को समन या वारंट जारी किया गया है। अभिनेता सोनू सूद कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसलिए आदेश दिया गया है कि सोनू सूद को गिरफ्तार करें और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।