लुधियाना : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के बारे में अभद्र टिप्पणी के मामले में अग्रिम जमानत के लिए बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत द्वारा जमानत की अवधी बढाने के लिए लगाई गई अर्जी की सुनवाई आज जिला एवं सैशन जज गुरबीर सिंह की अदालत में हुई।
जिसकी सुनवाई करते हुए माननीय आदालत ने निचली अदालत में लंबित केस की फाइल मंगवाते हुए मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त निर्धारित कर दी। राखी ने विगत दिनों ही उपरोक्त अर्जी अदालत में दाखि़ल की थी ।
लेकिन अदालत ने फि़लहाल राखी को कोई राहत ने देते शिकायतकर्ता वक़ील नरिंदर आद्या को आज के नोटिस जारी किया था। जिस पर आज वकील नरिंदर आद्या अदालत में पेश हुए। उल्लेखनीय है कि 7 अगस्त को निचली अदालत में राखी के पेश नहीं होने के चलते जज विश्व गुप्ता ने उसके पुन गिरफतारी जारी करने के आदेश देते हुए उसे 5 सितंबर को गिरफतार कर अदालत में पेश करने को कहा था।
हालाकि राखी के वक़ील ने अदालत में एक अर्जी भी लगाई थी की राखी के वारंट जारी के आदेश वापिस लिए जाये,लेकिन अदालत ने वक़ील की अर्जी ख़ारिज कर दी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



