लुधियाना- गुरदासपुर : राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रूलदा सिंह के कत्ल केस में आज भाई जगतार सिंह तारा और रमनदीप सिंह गोलडी को पुलिस द्वारा भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत अदालत में पेश किया गया।
भाई तारा के सहायक वकील ने बताया कि पेशी के दौरान 5 गवाहों की गवाहियां हुई। वकील का कहना था कि जज साहिब ने अदालत द्वारा केस की अगली सुनवाई 21 नवंबर को तय की है। स्मरण रहे कि रूलदा सिंह पर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला करके जख्मी कर दिया था।
गंभीर हालात में घायल रूलदा सिंह को पहले स्थानीय राजिंद्रा अस्पताल ले जाने के बाद चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। स. रूलदा सिंह के पुत्र राजिंद्र सिंह के बयान के आधार पर पटियाला के तृपड़ी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



