शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने चार और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इनके साथ ही शिअद के घोषित उम्मीदवारों की संख्या 74 हो गई।
शिअद के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि बलदेव सिंह को सुनाम, हरपल जुनेजा को पटियाला शहरी सीट, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल को लेहरा और हरदेव सिंह मेघ को बलुआना से उम्मीदवार बनाया गया है।
पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए जून में शिअद ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया था। गठबंधन के तहत मायावती नीत बसपा 117 में से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बाकी सभी सीटों पर शिअद चुनाव लड़ेगा।


Download Android App
Download iOS App



