चंडीगढ : पंजाब के अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणीयां व अल्प संख्यक वर्ग कल्याण मंत्री स.साधू सिंह धर्मसोत ने कहा है कि राज्य के अल्प संख्यक वर्ग के नवयुवकों का सर्वपक्षीय विकास करने हेतू राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याण योजनाएं उनके लिए वरदान सिद्ध होंगी।
स.धर्मसोत ने बताया कि सिख, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन आदि अल्प संख्यक वर्गों का आर्थिक व सामाजिक स्तर ऊंचा उठाना हमारी सरकार का मुख्य उद्धेश्य है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के अल्प संख्यक वर्ग के नवुयवकों का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए विशेष स्कीमें चलाने की स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने बताया कि मैरिट-कम-मीनज बेस्ड स्कालरशि़प स्कीम तहत पंजाब सरकार द्वारा राज्य और राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं जैसे कि आई आई टी, आई आई एम आदि में पढ़ रहे, ग्रैजूएट/ पोस्ट ग्रैजूएट स्तर के तकनीकी या प्रोफैशनल कोर्सों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी, इस स्कीम का लाभ उठा सकेंगे।
-उमा शर्मा


Download Android App
Download iOS App



