नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओखला इलाके में कल रात एक चाय स्टाल में एक गैस सिलेंडर में विस्फोट से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 21.56 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पांच दमकलें मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गये, जिन्हें ईएसआई और सफदरजंग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




