नवांशहर (पंजाब) : यहां मूसापुर में एक सरकारी स्कूल के छात्र और शिक्षक आज उस समय बाल-बाल बच गये जब विद्यालय परिसर के मध्य में स्थित एक पेड़ पर बिजली गिरने की घटना हुयी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। जिस समय यह घटना हुयी उस समय प्रार्थना हो रही थी और सभी छात्र एवं शिक्षक कल शाम से इलाके में खराब मौसम की वजह से कक्षा में ही थे। स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने के कारण पेड़ दो हिस्सों में विभक्त हो गया। उन्होंने बताया कि छात्र और कर्मचारी बाल-बाल बच गये क्योंकि पेड़ स्कूल परिसर के मध्य में था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



