सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर को बताया पंजाब के न्याय और विकास को रोकने वाली ‘नकारात्मक शक्ति’

Summary :

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें पंजाब के न्याय और विकास को रोकने वाली नकारात्मक शक्ति करार दिया।

पंजाब की सियासत में उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पंजाब मुख्यमंत्री पद  और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी है। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें पंजाब के न्याय और विकास को रोकने वाली नकारात्मक शक्ति करार दिया है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते हुए कहा,  हम कांग्रेस के 78 विधायक, कभी सोच भी नहीं सकते थे कि हाथ मोड़कर हमें क्या मिला, ED ने पंजाब के बीजेपी वफादार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को नियंत्रित किया … जिन्होंने अपने आप को बचाने के लिए पंजाब के हितों को बेच दिया! आप पंजाब के न्याय और विकास को रोकने वाली नकारात्मक शक्ति थे।


उन्होंने कहा, आप मेरे दरवाजे बंद करना चाहते थे, क्योंकि मैं लोगों की आवाज उठा रहा था, सत्ता से सच बोल रहा था! पिछली बार जब आपने अपनी पार्टी बनाई थी, तो आप अपना मतपत्र हार गए थे, आप सिर्फ 856 वोट ही बटोर पा रहे हैं…पंजाब के हितों से समझौता करने पर पंजाब की जनता फिर से आपको सजा देने का इंतजार कर रही है !!


पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग की मंजूरी मिलने के बाद अमरिंदर पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न की पुष्टि करेंगे। बता दें कि अमरिंदर सिंह की नई पार्टी बनाने की घोषणा के साथ ही कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मच गया था, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थी की कांग्रेस के कई नेता अमरिंदर के साथ हाथ मिला सकते हैं। 

Desk Team