मोहाली : पंजाब के मोहाली के चप्पर चिड़ स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के विकास के लिए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने 24 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। सिद्धू ने बताया कि इस धन को स्मारक के विकास और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। इस स्मारक की स्थापना 2011 में की गयी थी। इसका मकसद लोगों को मुगलों के साथ सिखों की ऐतिहासिक लड़ई तथा उनके पराक्रम के बारे में बताना था।
सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इससे पहले मोहाली के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने स्मारक के बुनियादी ढांचे के विकास एवं साज सज्जा की मांग की थी। इसके बाद मंत्री ने मौके का दौरा किया है। सिद्धू ने स्मारक के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की तरफ से 12 लाख रुपये तथा अपने विवेकाधीन कोटे से 12 लाख रुपये देने का एलान किया जिससे वहां पर्यटकों को सुविधा मिल सके।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



